
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। दिनांक 25.02.2026 को थाना मिलएरिया पर मुकदमा संख्या-0068/2026 धारा-2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट बनाम 1. दिनेश पासी 2. रामसागर यादव उर्फ बबुल्ले 3. संजय यादव अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे थे।
“श्री रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक जनपद रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी तथा आज दिनांक 28.02.2026 को शारदा नहर पुल हरदासपुर महराजगंज रोड के पास से थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-0068/2026 धारा-2/3 यू०पी० गैंगस्टर अधि० के वांछित 01 अभियुक्त दिनेश पासी पुत्र दुजई निवासी पूरे दृगपाल उर्फ पूरे बेसन का पुरवा थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




