वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मेंथा ऑयल के व्यापारी के गोदाम में पर जांच-पड़ताल की।

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा(बाराबंकी)वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मेंथा ऑयल के व्यापारी के गोदाम में पर जांच-पड़ताल की। वाणिज्य कर की कार्रवाई से व्यापारी की अचानक तबियत बिगड़ी गई।परिवारीजन व्यापारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।बुधवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कस्बा बड्डूपुर निवासी मेंथा ऑयल व्यापारी राम आधार के गोदाम व दुकान पर जांच के लिए पहुंची।दोपहर करीब एक बजे पहंची टीम ने काफी देर तक व्यापारी के गोदाम पर छान बीन की।उधर वाणिज्य कर विभाग की टीम की कार्रवाई से आहत व्यापारी की अचानक तबियत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोग व्यापारी को इलाज के आनन-फानन कर लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।इस संबंध में बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेंथा ऑयल व्यापारी के यहां वाणिज्य कर विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी। व्यापारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी हुई है।जिससे परिजन लखनऊ में भर्ती करवाया है।




