ओवैसी की यूपी में एंट्री पर आजम खान ने साधी चुप्पी, सवाल सुनकर बोले- ‘इस पर फिर किसी वक्त बात करेंगे।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मुरादाबाद पहुंचे आजम खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री और उसके संभावित प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया।
दरअसल, पत्रकारों ने आजम खान से सवाल किया कि असदुद्दीन ओवैसी की उत्तर प्रदेश की राजनीति में एंट्री का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ सकता है? इस सवाल पर आजम खान ने कोई स्पष्ट राजनीतिक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सवाल को टालते हुए संक्षिप्त जवाब दिया और कहा, “इस पर फिर किसी वक्त बात करेंगे।”
आजम खान के इस जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ओवैसी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता और उसके संभावित असर को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम खान की चुप्पी ने लोगों का ध्यान खींचा है।
फिलहाल आजम खान ने इस मुद्दे पर अपनी कोई विस्तृत राय जाहिर नहीं की और भविष्य में इस विषय पर बातचीत करने की बात कहकर आगे बढ़ गए।




