श्री राम कथा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।दिनांक 19.03.2026 से 27.03.2026 तक फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री राजन जी महाराज द्वारा श्री रामकथा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमति हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद रखी जाए।
पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी का निर्वहन करने तथा यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




