
रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। युगांतर विद्यामंदिर इंटर कालेज झरसवां में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सूर्यातोष सिंह ने कहा कि सभी को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बहुत कम हो जाती है। वाहन का भी समय-समय पर कुशल कारीगरों से परीक्षण कराते रहना चाहिए। इस मौके पर अशोक कुमार,आशीष सिंह,मोहित दीक्षित,दीपक कुमार,अनिल वर्मा, नैंसी वर्मा उपस्थित रहे। सागर पब्लिक इंटर कॉलेज हाजीपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। बुढ़ना, हाजीपुर,निगोहां,रीवाँ सीवाँ आदि चौराहे से होते हुए कालेज पहुंचकर समापन किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार, रामानंद,विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।




