Advertisement
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद
Trending

ढाई घाट कार्तिक मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

फर्रुखाबाद।कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना कोचित्रकूट देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र स्थित ढाई घाट गंगा तट पर लगने वाले कार्तिक मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को लेकर संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मेला क्षेत्र, गंगा घाटों और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दुकानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखवाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम बनवाने के निर्देश दिए गए, ताकि मेले में स्वच्छता और व्यवस्थाएं बनी रहें।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी आरती सिंह ने घाटों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वॉच टॉवर सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गंगा घाटों पर पुलिस की सतर्क निगरानी और सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई कराई जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं, जिससे कार्तिक मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके।

विज्ञापन 2

निरीक्षण के दौरान एडीएम, सीओ और शमसाबाद थाना प्रभारी सचिन चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्तिक मेले के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button