हरदोई
Trending
PET–2026 परीक्षा को लेकर रायबरेली पुलिस अलर्ट, DM और SP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
प्रशासन का उद्देश्य PET–2026 की परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। PET–2026 की परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रायबरेली एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार IPS ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों, पुलिस बल की तैनाती और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




