
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 07.11.2024 को वादी श्री ओमू सिंह पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम चिमना थाना लोनार द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा गांव में बने मंदिर से घंटे चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना लोनार पर मुकदमा संख्या- 289/24 धारा 303 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
कार्यवाही:-
जनपद में अपराध की रोकथाम व चोरीवनकबजनी आदि घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लोनार पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर –
1 . रोशित वर्मा पुत्र जीवनलाल निवासी ग्राम रोहोई थाना बेहटागोकुल जनपद हरदोई।
2 . विशाल वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी ग्राम रोहोई थाना बेहटागोकुल जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।




