
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 14.07.2024 को वादी राहुल कुमार पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम बहदीन थाना कछौना द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वह दिनांक 13.07.2024 को मजदूरी कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौटते समय रास्ते में शौच हेतु रुका था तभी मोटरसाइकिल (UP 30BU 6828) चोरी हो गयी। जिसके संबंध में वादी द्वारा रजनीश, गुड्डू, शैलेन्द्र, भूरा व चौहान आदि पर मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना कछौना पर मुकदमा संख्या 259/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 16.07.2024 को थाना कछौना पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 259/24 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्त रजनीश पुत्र सुरेश कुमार, रवीन्द्र कुमार उर्फ भूरा पुत्र देशराज व गुड्डू पुत्र नन्हक्के को मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




