Advertisement
मुजफ्फरनगर

हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व मोबाइल फोन बरामद। पत्नी द्वारा ही प्रेम सम्बन्धों में बाधक बनने पर करायी गयी थी पति की हत्या। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह, थाना प्रभारी रतनपुरी श्री महावीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी मोहित सिंह व एसओजी देहात प्रभारी मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही। दिनांक 27.09.2026 को थाना रनतपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बरपुर के जंगल में प्रवीण उर्फ परविंदर पुत्र नवाब सिंह निवासी रायपुर नंगली थाना रनतपुरी, मुजफ्फरनगर की अज्ञात के द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना कारित की गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-163/2026 धारा 103(1),3(5.)61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्च्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु एसओजी व थाना रनतपुरी पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 30.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्विफ्ट कार (घटना में प्रयुक्त) तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक प्रवीण उर्फ परविंदर की पत्नी रेखा के अभियुक्त विकास उपरोक्त के साथ संबंध थे, जिसकी जानकारी मृतक को हो गयी थी। रेखा, विकास के साथ शादी करना चाहती थी। मृतक प्रवीण इनके प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था तथा मृतक द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। अभियुक्त रेखा व विकास द्वारा प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गयी। अभियुक्त राजा उर्फ काला के मृतक प्रवीण पर 1.5 लाख रूपये थे तथा राजा के द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी प्रवीण ने उसके पैसे नही दिये थे। अभियुक्त राजा उर्फ काला अभियुक्त कल्याण सिंह उर्फ कल्लू के यहां नौकरी करता था तथा कल्याण सिंह मृतक प्रवीण का दोस्त था। रेखा ने विकास को प्रवीण की हत्या कराने तथा हत्या के बाद जमीन बेचकर 10 लाख रूपये देने का वादा किया। विकास नें यह बात राजा उर्फ काला तथा कल्याण सिंह को बताई तथा उन्हें अपने साथ प्रवीण की हत्या की योजना में शामिल किया। विकास ने प्रवीण की हत्या के बाद 03 लाख रूपये राजा उर्फ काला व 03 लाख रूपये कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को दिये जाने तय किये। सभी ने मिलकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या की योजना बनाई, योजनानुसार राजा उर्फ काला नें एक नया सिम खरीदा तथा प्रवीण को फोन कर ग्राम अम्बरपुर के जंगल में बुलाया जहां यह लोग पहले से मौजूद थे। प्रवीण उर्फ परविंदर के वहां पहुंचने पर इनके द्वारा 02 गोली मारकर प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या कर दी गयी तथा स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.
Back to top button