दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित / हिस्ट्रीशीटर / 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट (घटना में प्रयुक्त) बरामद।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी नई मण्डी श्री आनंद देव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। दिनांक 05.10.2026 की रात्रि को थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चौकी बागोंवाली क्षेत्र में सिसौना रोड पर गश्त चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 इनामिया अभियुक्त कुछ ही देर में इसी रोड पर गांव सिसोना की तरफ से आने वाला है जो मोटरसाईकिल पर सवार है जिसके पास अवैध असलाह भी है। सूचना पर पुलिस टीम सिसौना पुलिया के पास सतर्कतापूर्वक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ समय पश्चात गांव सिसौना की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाईक पर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल को न रोकते हुए कच्चे रजवाहे की तरफ मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल सवार रास्ता कच्चा व ऊवढ खाबड होने के कारण मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा तथा अनियंत्रित होकर गिर गया, पुलिस टीम को अपने पीछे देख उक्त व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल को वही छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा जंगल की तरफ भागने लगा। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 व 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए। घायल अभियुक्त को अपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


