हरदोई
पुलिस द्वारा विस्फोटक अधिनियम, 1984 से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को आतिशबाजी विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार ।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आतिशबाजी एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.09.2026 को थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 1. दुर्गेश पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम टिलिया घटवासा थाना अरवल जनपद हरदोई 2. अवनीश कुमार पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम जोधनपुरवा थाना हरपालपुर 3. शिवम पुत्र वीरेन्द्र 4. अमित पुत्र प्रभुशंकर 5. राहुल कुमार पुत्र शिवशंकर 6. आर्यन शुक्ला पुत्र वीरेन्द्र सर्वनिवासीगण ग्राम हरपालपुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को छोटे बड़े 39 अदद गत्ते आतिशबाजी विस्फोटक सामग्री अवैध पटाखे सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना हरपालपुर पर मु0अ0सं0 294/26 धारा 5/9 (b) विस्फोटक अधिनियम, 1984 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।




