अग्निवीर आर्मी भर्ती में फिजीकल पास कराने तथा भर्ती कराने के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी कर रुपयों की ठगी करने वाला 01 जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्निवीर आर्मी भर्ती में फिजीकल पास कराने तथा भर्ती कराने के नाम पर युवकों से धोखाधड़ी कर रुपयों की ठगी करने वाला 01 जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आर्मी की वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड, एक स्कूटी तथा एक मोबाईल फोन बरामद।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के० मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 30.08.2025 को वादी अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी पानीमाला थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती में एक व्यक्ति द्वारा उनसे अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कराने तथा भर्ती कराने के नाम पर जालसाजी कर कूटरचित टोकन स्लिप तैयार करके दे दी गयी तथा 01 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 218/25 धारा 318(4),338,336(3),340(2) बीनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को देखा गया तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा मिलिट्री इंटेलिजेंस मध्य कमान के सहयोग से उक्त ठगी की घटना को कारित करने वाले अभियुक्त को आज दिनांक 05.09.2025 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत कम्पनी बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आर्मी की वर्दी, आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड, एक स्कूटी तथा एक मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

