48 घण्टे के अन्दर हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार।

थाना भौराकलां सहित एसओजी, थाना तितावी व थाना फुगाना पुलिस द्वारा 48 घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का किया सफल अनावरण, पिता-पुत्र गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। यक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। जनपद मुजफ्फरनगर श्री सुरज कुमार राय के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव तथा थानाध्यक्ष थाना भौराकलां श्री प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भीराकलां पुलिस, एसओजी, थाना तितावी व थाना फुगाना द्वारा की गयी कार्यवाही। दिनांक 13.10.2026 को थानाक्षेत्र भौराकलां के ग्राम भौराकलां में मौजूद शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर तत्काल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सराहनपुर श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग मु0अ0स0 73/2026 थारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा गठित टीमों द्वारा निरंतर अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के अथक प्रयास किये जा रहे थे। गठित टीमों द्वारा दिनांक 15.10.2026 को 02 अभियुक्तों 1-जीशान पुत्र हाशिम 2- हाशिम पुत्र होशियारा निवासीगण ग्राम व थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर जो पिता-पुत्र है को शिकारपुर रोड पर सिसीली मोड चौराहे से गिरफ्तार करते हुए अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। यक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ग्लेमर मोटरसाइकिल व 02 तमंचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि स्वामी देवानंद भारती द्वारा उन्हे बेटा होने की भविष्यवाणी की थी जो गलत साबित हुई इस बात पर हमारा उनसे विवाद हुआ था साथ ही हमारा पडोसी हरेन्द्र से विवाद था। इस कारण उन्हे इस हत्या में फसाना चाहते थे, हमने यह षडयंत्र रचा तथा हेरन्द्र के मोबाइल के व्हाटएप डीपी पर लगे फोटो को निकालकर पासपोर्ट साइज फोटो बनवाए तथा हत्या करने का पश्चात उन फोटो को वही डाल दिया।




