Advertisement
मुजफ्फरनगर
Trending

मुजफ्फरनगर में नकली नोटों के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.26 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार!

 

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नकली करेंसी छापने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों शुभम, महेंद्र और टीनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। इसके साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले का खुलासा एसएसपी सूरज राय के नेतृत्व में किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी यूट्यूब पर फर्जी वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखने में जुटे थे। इसके बाद कथित तौर पर नकली करेंसी तैयार करने का काम शुरू किया गया।

गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में जाली करेंसी की बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नकली नोट कहां खपाते थे और इस धंधे में उनके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने नकली करेंसी के कारोबार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.
Back to top button