नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रायबरेली। अवगत कराना है कि आवेदिका द्वारा थाना जगतपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जगतपुर पर मुकदमा संख्या-133/2026 धारा- 137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा पीडिता को सकुशल बरामद कर आज दिनांक 20 सितम्बर 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेनिकामा रेलवे क्रासिंग के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आयें अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र मनभूषण निवासी धर्मदासपुर थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-87 बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।


