दिवाली पर चोरों का तांडव! ग्रेटर नोएडा में AIMT के स्टाफ क्वार्टर को बनाया निशाना, एक साथ कई घरों में चोरी से मचा हड़कंप।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
ग्रेटर नोएडा। दिवाली की खुशियों के बीच चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। त्योहार के दौरान जब लोग दीपावली मनाने में व्यस्त थे, उसी दौरान चोरों ने ग्रेटर नोएडा के AIMT स्टाफ क्वार्टर में धावा बोल दिया। चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। एक साथ कई घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पूरा मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दिवाली के दौरान स्टाफ क्वार्टर में स्थित कई घरों को निशाना बनाया। त्योहार के बीच हुई इस वारदात से वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की जानकारी सामने आते ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
चोरों की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। थाना बीटा-2 पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है।
दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर एक साथ कई घरों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि चोरों तक जल्द से जल्द पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा किया जाए।
फिलहाल पुलिस की चार टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं और मामले की जांच जारी है।

