विवाहिता ने गले में फन्दा लगाकर दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी।

रिपोर्ट :- अंकित कुमार
निंदूरा बाराबंकी।थाना क्षेत्र शाहपुर गांव में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर गले मे फन्दा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गायत्री (30 वर्ष) पत्नी आशीष के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगौली तीर्थ निवासी सहजराम की पुत्री गायत्री का विवाह शाहपुर भगौली निवासी आशीष के साथ हुआ था। गायत्री ने अपनी ससुराल में अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने जब शव को फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व मायके पक्ष से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



