त्योहारों को लेकर बाराबंकी पुलिस अलर्ट, सड़कों पर उतरी खाकी; पैदल गश्त कर संदिग्धों पर कसा शिकंजा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा
बाराबंकी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिसकर्मी प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अराजक तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका न मिल सके।
पुलिस का मकसद त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। पुलिसकर्मियों की सक्रिय गश्त से असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाराबंकी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी है।




