मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली।थाना कोतवाली नगर अवगत कराना है कि आज दिनांक 20.09.2026 को एक बालिका प्रियंका सोनी उर्फ दीक्षा सोनी (उम्र करीब 08 वर्ष) पुत्री रज्जन सोनी निवासी पट्टी रहस कैथवल थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली अपने नाना कमलेश चंद पुत्र छोटेलाल व नानी शिवरानी पत्नी कमलेश चंद के साथ रायबरेली बाजार आई थीं। जोकि मधुबन क्रॉसिंग के पास अचानक गुम हो गयी थी।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं अथक प्रयास करते हुए बालिका को नेहरू क्रांसिग के पास से सकुशल बरामद कर उसके नाना-नानी (परिजनों) को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।



