नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाना वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाना वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना सलोन पर प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आदित्य पुत्र राजू निवासी ग्राम कोडरा मजरे धरई थाना सलोन रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या-104/2026 धारा- 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
आज दिनांक 02.05.2026 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर मुकदमा संख्या- 104/2026 धारा- 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा वांछित अभियुक्त आदित्य पुत्र राजू निवासी ग्राम कोडरा मजरे धरई थाना सलोन रायबरेली को थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



