
गोली मारकर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार शाहा
साहेबगंज। पुलिस ने जिरवाडी थाना क्षेत्र के पोलमा गांव के पास हुए गोलीबारी व लूटकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 7:30 बजे पिंडारी पुल के पास हुई थी, जहां अनिल बेसरा (26) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और नगद व मोबाइल लूट लिया था।
पीड़ित के फर्दबयान पर जिरवाबा डी थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने जांच के दौरान मामले का खुलासा करते हुए किशुन हांसदा (55) और भीम हांसदा (25), दोनों निवासी पोलमा, को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देसी कट्टा, नौ जिंदा गोली और दो खोखा बरामद किए हैं। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में नगर प्रभारी अमित कुमार गुप्ता सहित जिरवाडी थाना प्रभारी शशि सिंह पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे। आईए जानते हैं मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा क्या कहते हैं साहिबगंज ब्यूरो उज्जवल कुमार साहा की रिपोर्ट।




