Advertisement
झारखंड
Trending

राजमहल में 75वें हरिनाम संकीर्तन सह मेला का भव्य शुभारंभ, विधायक एमटी राजा हुए शामिल।

राजमहल में 75वें हरिनाम संकीर्तन सह मेला का भव्य शुभारंभ, विधायक एमटी राजा हुए शामिल।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। राजमहल/साहिबगंज: राजमहल विधानसभा क्षेत्र के राजमहल प्रखंड अंतर्गत कमलैन बगीचा कन्हैया स्थान गांव में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर 75वें पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन सह मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में राजमहल के माननीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा जी मुख्य रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंट कर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक एमटी राजा ने कहा कि कन्हैया स्थान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को ईश्वर के प्रति आस्था से जोड़ते हैं और समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक बनता है, जिससे लोगों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाता है।

विज्ञापन 2

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, विकास यादव, गोपाल मंडल, सुदर्शन पासवान, कालीचरण मंडल, वासुदेव मंडल सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन 3

पांच दिनों तक चलने वाले इस संकीर्तन सह मेले में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button