
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल के अकबरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा किए।परिजन एवं मित्र सहित मोहल्ले वासियों के साथ सामूहिक रूप से मस्जिद जाकर नमाज अदा किए।नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।अत्यधिक बारिश होने के कारण ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो पाई वैकल्पिक तौर पर मस्जिद में नमाज अदा हुई। राजमहल अकबरी मस्जिद में दो जमात में ईद की नमाज अदा हुई।व्यावसायिक पवन अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल ने विधायक एमटी राजा व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू को बुके देकर ईद की मुबारकबाद दी। बारिश के कारण बारिश के कारण थोड़ी परेशानी उत्पन्न हुई इसी बीच हर्षोल्लास से त्यौहार मनाया गया।



