
पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। के राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है। मृतका की पहचान राखी देवी के रूप में हुई है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पार्थो घोष (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का नुकीला रॉड भी बरामद किया गया है।
इस संबंध में राधानगर थाना में कांड संख्या 139/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



