Advertisement
झारखंड
Trending

अंबेडकर संस्था ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष का किया नागरिक अभिनंदन।

हर तबके के साथ मिलकर करेंगे शहर का विकास: रामनाथ।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। शहर के कुलीपाड़ा, दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन में अंबेडकर संस्था के तत्वधान में नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मीडिया प्रभारी अनिल पासवान ने किया। इस दौरान नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान का ब्लू रंग के अंगवस्त्र व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर व देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वहीं वक्ताओं ने नाव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष से शहर के समग्र विकास की कामना की। नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने अंबेडकर संस्था व शहर की जनता का आभार जताया। कहा कि जनता ने विकास के लिए उन्हें चुना है। समाज के हर जरूरत मंदो को साथ लेकर शहर का विकास करेंगे। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना भी दी। साथ ही कहा कि जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मंच संचलान विजय वर्मा ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद रंजीत प्रसाद साह, कोंग्रेसी नेता अखलाक नदीम, अनिल राय, विष्णु पासवान, मो कज्जाफी मुर्शाद, मो शाहिद, संजीव पासवान, संजय पासवान, मानव पासवान, शेखर पासवान, कैलाश पासवान, मनोज पासवान, व्यास पासवान, मो अजफर, मो अंसरुल, दिनेश पासवान, मो मंजूर सहित दर्जनों मौजूद थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button