झारखंडदेश दुनियादेश विदेश
Trending
बरहेट में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, SIR व संगठन मजबूती पर जोर।

बरहेट में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, SIR व संगठन मजबूती पर जोर।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। (झारखंड) बरहेट: प्रखंड परिसर स्थित धुमकड़िया भवन में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला सचिव सुरेश टुडू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से SIR और संगठन मजबूती पर चर्चा हुई तथा कार्यकर्ताओं को इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। संचालन प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान ने किया।
मौके पर विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और 22 पंचायतों के अध्यक्ष-सचिव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



