Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

थाना बदोसराय पुलिस टीम ने अवैध मोबिल ऑयल फैक्ट्री का संचालन करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

कब्जे से नकली मोबिल ऑयल , पैकिंग उपकरण व बाइक के पार्ट्स बरामद।

रिपोर्ट – शिवा वर्मा

जनपद बाराबंकी में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में
दिनांक 11.09.2021 को प्रभारी बदोसराय के नेतृत्व में थाना बदोसराय पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त 1- आशीष मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा निवासी मोहल्ला कादिराबाग कस्बा व थाना रामनगर जनपद बाराबंकी , 2. अंकुर कुमार पाण्डेय पुत्र राम कुमार निवासी कटका थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच , 3. प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र प्रेम नरायन पाण्डेय निवासी कटका थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को ग्राम बरदरी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से नकली 60 अदद मोबिल ऑयल के डिब्बे ( कुल 60 लीटर ) , पैकिंग उपकरण सील करने हेतु व मोटरसाइकिल के पास बरामद किये गये । उक्त सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु 0 अ 0 सं0-158 / 2021 धारा 420/467/468/471 भादवि 0 पंजीकृत किया गया । पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त आशीष मिश्रा द्वारा आशीष श्रीवास्तव के मकान को किराये पर लेकर उसमें अवैध मोबिल ऑयल की फैक्ट्री का संचालन अभियुक्त अंकुर कुमार पाण्डेय व प्रदीप कुमार पाण्डेय के सहयोग से किया जा रहा था । अभियुक्तगण द्वारा लोकल मोबिल ऑयल को मार्केट से खरीद कर ब्राण्डेड कम्पनियों के रैपर लगाकर मशीनों एवं अन्य उपकरणों के माध्यम से पैकिंग सील करके मार्केट में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य का स्टीकर लगाकर सप्लाई किया जाता था एवं प्राप्त धन को अभियुक्तगण द्वारा आपस में बांट लिया जाता है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1- आशीष मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा निवासी मोहल्ला कादिराबाग कस्बा व थाना रामनगर जनपद बाराबंकी । ( अवैध फैक्ट्री का संचालक )
2. अंकुर कुमार पाण्डेय पुत्र राम कुमार निवासी कटका थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच ।
3. प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र प्रेम नरायन पाण्डेय निवासी कटका थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच ।

बरामदगी:-

1. 60 अदद नकलीमोबिल ऑयल के डिब्बे (कुल 60 लीटर)

विज्ञापन

2. मोबिल ऑयल सील करने वाले उपकरण ( दो इलेक्ट्रानिक पैकिंग मशीन , मोबिल ऑयल निकालने वाली मशीन , इलेक्ट्रानिक प्रेस स्टीकर , स्टेप्लाईजर ,400 रैपर , MRP स्टीकर , 100 पीस ढक्कन आदि )

विज्ञापन 2

3.24 अदद 3X COSTROL ACTIC OIL के खाली डिब्बा

विज्ञापन 3

5. मोटरसाइकिल के पार्टी ( क्लचप्लेट , फिल्टर आदि )

विज्ञापन 4

पुलिस टीम:-
1. उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक मनोज कुमार थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
4 , कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
5,कांस्टेबल जयचन्द थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button