Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा के पुण्य स्मरण पर गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी, उद्यमी और उ.प्र. सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा के पुण्य स्मरण पर गांधी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के बावजूद परिवार और समाज को समय देते थे। वे व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्य और राजनीति में काफी रुचि रखते थे। वह सदर विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और विभिन्न सरकारों में मंत्री रहे। लोगों ने श्रद्धापूर्वक स्व. संग्राम सिंह वर्मा द्वारा किए गए कार्यों और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा को अपना रोल मॉडल मानते हुए उनके छोटे भाई और सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने संकल्प लिया कि वह निरंतर समाज में जरूरतमंदों की मदद, सामाजिक सद्भाव एवं स्थानीय विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा स्व. संग्राम सिंह वर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, करुणा और परोपकार का प्रतीक रहा। जो भी उनके पास गया, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद की मदद की, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय संग्राम सिंह वर्मा का जीवन समाज सेवा, राजनीति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि दादा संग्राम सिंह वर्मा एक सुलझे हुए इंसान के साथ कुशल समाजसेवी थे। वो एक ऐसे सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे जो आम जन के लिए सहज उपलब्ध रहते थे। उनके निधन से समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि संग्राम सिंह वर्मा समाज में अपनी मिलनसार प्रकृति, विनम्रता, मेहनत और साहस के लिए अधिक लोकप्रिय थे। वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि दादा संग्राम सिंह वर्मा ने जनसेवा के लिए राजनीति की। मेरे स्व. पिता सुरेन्द्र नाथ अवस्थी उन्हें राजनीति में लाए और उन्होंने समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक सरवर अली खान, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, समाजसेवी मो उमैर किदवाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ल, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, सभासद ताज बाबा राईन, सादिक हुसैन, पंकज मिश्रा, रोहित सिंह, शेखर वाल्मीकि, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, ज्ञान सिंह यादव, शिक्षाविद् अशोक कुमार शुक्ल, उप्र को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, तारिक जिलानी, परवेज अहमद, अमित चौधरी, जयदीप सिंह, भाकियू नेता सोनू शर्मा, रणवीर सिंह राठौर, मो आफाक, प्रीतम सिंह वर्मा, गामा यादव, स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के पौत्र रवि वर्मा, खालिद खान, पूर्व डीडीसी उमेश रावत समेत सैकड़ों लोग थे। कार्यक्रम के अंत में सभासद अश्वनी शर्मा ‘शिवा’, मो फैसल और अरूण यादव ‘सोनू’ ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक साथियों और आम नागरिकों कोे धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का संचालन हुमायूं नईम खान ने किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button