किसान इंटर कालेज भगौली तीर्थ में प्रबंध समिति का कराया गया चुनाव।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र किसान इंटर कालेज भगौली तीर्थ में प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुए थे। इस कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
किसान इंटर कॉलेज भगौली तीर्थ की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को विद्यालय प्रांगण में पर्यवेक्षक डॉ राम सिंह प्रधानाचार्य निंदूरा के निर्देशन में शांतिपूर्ण और समय अंतर्गत संपन्न हुआ। 58 सदस्यों वाली साधारण सभा में 47 सदस्य उपस्थित हुए। पर्यवेक्षक डॉ राम सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों के आधार कार्ड की जांच करके उनकी उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय प्रबंध समिति चुनाव में राम किशुन अध्यक्ष,नेपाल सिंह उपाध्यक्ष ,कृष्ण पाल सिंह प्रबंधक,श्याम लाल वर्मा उप प्रबंधक,देशराज सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। समस्त पदों के लिए एक एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इसलिए सभी पदाधिकारी गण निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।इस मौके पर रामखेलावन प्रवक्ता पदेन,मोहम्मद सलमान प्रवक्ता पदेन,शैलेंद्र कुमार प्रधानाचार्य पदेन उपस्थित रहे।




