
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना शिवगढ़ पर दिनांक 29.09.2025 को वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके साथ हिमांशू पटेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा हिमांशू व उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या -243/2025 धारा-65(1)/89/352 बीएनएस व धारा-5एल/6 पॉक्सो एक्ट बनाम हिमांशू पटेल व हिमांशू के माता पिता अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-243/2025 धारा-65(1)/89/352 बीएनएस व धारा-5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त हिमांशू पटेल पुत्र कौशल किशोर निवासी ग्राम केशरखेड़ा मजरे चितवनियां थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




