
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण तथा युवाओं को तकनीकी रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के अन्तर्गत हेतु स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगवार को सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में किया गया जिसका शुभारम्भ स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, संघ जिला कार्यवाह सुधीर कुमार तिवारी, प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी, नोडल ऑफिसर डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में 400 विद्यार्थियों को मोबाइल फोन वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए एमएलसी श्री सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार देश के युवाओं को तकनीकी रूप से साक्षर बनाने हेतु एवं ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। जिसके क्रम में उत्तीर्ण लॉ वि़द्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा विधि छात्र छात्राएं तकनीकी से जुड़कर अपने ज्ञान को नवीन व परिष्कृत कर सकते हैं तथा जीवन में बहुत कम समय में अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलना चाहिए जिससे विद्यार्थी की कीर्ति देश ही नहीं विदेशों में भी चिरकाल के लिए पहचानी जाए।
कार्यक्रम को संघ जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी तथा प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




