Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

 

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा

बाराबंकी। भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सतरिख स्थित टी आर सी लॉ कॉलेज में भारत रत्न बाबासाहब डा० भीमराव अम्बेडकर बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष डा० सुजीत चतुर्वेदी, प्राचार्य डा० अश्वनी कुमार गुप्ता, विधि परास्नातक विभागाघ्यक्ष डा० अविनाश मिश्र एवं कार्यक्रम समन्वयक डा० दीपमाला श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से बाबासाहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में विधि परास्नातक विभागाध्यक्ष डा० अविनाश मिश्रा ने डा० अम्बेडकर के जीवन परिचय और उनके द्वारा किये गये योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब भारत के अब्राहम लिंकन के समान ‘समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुता के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और इसी का परिणाम है कि वर्तमान भारत में लोक कल्याणकारी, गणतांत्रिक एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिये सभी सरकारें प्रयासरत हैं।
प्राचार्य डा० अश्वनी कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जिसमें समाज के सभी वर्ग सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से सक्षम हों। एक ऐसा भारत जिसमें हमारी जनता के हर वर्ग को यह भरोसा हो कि देश तथा उसके भविष्य में उनका भी बराबर का हिस्सा है तथा ऐसा भारत जिसमें सामाजिक हैसियत, जाति के पायदान अथवा आर्थिक धन-दौलत के आंकलन से नहीं बल्कि व्यक्तिगत गुणां से तय हों किन्तु आज डा० आंबेडकर के विचारों का राजनीतिकरण हो रहा है और उनके दिखाये मार्ग से भटकाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अतः समय की मांग है कि हम डा० अम्बेडकर को पढ़े और उनके विचारों को अपनायें। तत्पश्चात् डा० अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डा० शिव शरन, डा० प्रमोद कुमार पाण्डेय, डा० इन्द्र दमन तिवारी, श्री अवनीश पाण्डेय ने अपने-अपने विचार साझा किये।
कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने डा० अम्बेडकर बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े प्रश्नों को विधि विशेषज्ञों के समक्ष रखा एवं उनके उत्तर प्राप्त कर लाभान्वित हुए। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री अजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर डा० दीपमाला श्रीवास्तव, डा० वीर विक्रम सिंह, डा० नवीन कुमार सिंह, डा० अमजद् अंसारी, डा० धर्मेन्द्र कुमार, प्रवक्ता अंकित मिश्रा, श्रीमती रोहिणी त्रिपाठी, सुश्री वैशाली सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button