उटवा की सफाई व्यवस्था ध्वस्त , संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका

कोटवाधाम बाराबंकी।विकासखंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत उटवा की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है गांव में कीचड़ से लबरेज नालियां जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर शासन की मंशा को मुंह चिढ़ा रहे हैं ।
एक ओर सरकार गांवों की साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बहा रही है वही ग्राम पंचायत उटवा में तैनात सफाई कर्मी रणवीर सिंह के द्वारा सफाई व्यवस्था को अंजाम न दिए जाने के चलते गांव की गलियों में नालियों का गंदा पानी हमेशा भरा रहता है जिससे मच्छरों की भरमार के चलते ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है यहां की ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय उटवा में साफ सफाई व्यवस्था न कराए जाने के चलते विद्यालय आने वाले नौनिहालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस संबंध में ग्रामीण लल्लू रमेश यादव रामू बेचूलाल आदि लोगों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को अंजाम देने कभी नहीं आता है वही जन चर्चा के मुताबिक वह अपने स्थान पर किसी अन्य को रखे हुए हैं जो कभी कभार ही आता है ।




