Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला 

जनपद रायबरेली। थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विपक्षी मयंक त्रिपाठी पुत्र स्व० शिवआधार त्रिपाठी निवासी ग्राम करनमऊ थाना डलमऊ जनपद रायबरेली द्वारा दिनांक 14.12.2025 को उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने की नीयत से उसे पकड लिया गन्दी गन्दी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं 343/2025 धारा 333/74/115(2)/352/351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के कठघर ओवर ब्रिज के पास से थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मयंक त्रिपाठी पुत्र स्व० शिवआधार त्रिपाठी निवासी ग्राम करनमऊ थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस को धारा 64(1) में तरमीम किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button