
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली । थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके गांव का ही रहने वाले अरविन्द कुमार ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-0084/2026 धारा-69 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के मझिगवां रेलवे क्रॉसिंग के पास से थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी अजमत उल्लागंज थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




