Advertisement
झारखंडभारत
Trending

थाना दिवस का आयोजन, भूमि विवादों के निपटारे पर विशेष जोर।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को साहिबगंज जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विशेष रूप से जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करना रहा।
थाना दिवस के दौरान संबंधित अंचलाधिकारी (CO) एवं थाना प्रभारी की संयुक्त उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, सीमांकन, आपसी झगड़े एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े थे।
प्रशासन द्वारा इन मामलों के समाधान के लिए मौके पर ही पहल करते हुए कई मामलों का निपटारा आपसी समन्वय एवं समझौते के आधार पर कराया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली और अनावश्यक कानूनी प्रक्रिया से बचाव हुआ।
इसके अलावा अन्य छोटे-मोटे मामलों का भी त्वरित निष्पादन किया गया। कई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं कुछ जटिल मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को न्याय सुलभ कराना और उनकी समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस पहल से लोगों का विश्वास प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो पा रहा है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले थाना दिवस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, विशेषकर भूमि संबंधी विवादों का समाधान कराएं। इससे समय, धन और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।
जिले के विभिन्न थानों में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। यह पहल न केवल विवादों के समाधान में सहायक साबित हो रही है, बल्कि समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button