नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। थाना गदागंज पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को सचिन मौर्य पुत्र शिवमोहन निवासी ग्राम जलालपुर धई थाना गदागंज रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-47/2026 धारा 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 20.03.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-47/ 2026 धारा 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा नामजद अभियुक्त सचिन मौर्य पुत्र शिवमोहन निवासी ग्राम जलालपुर धई थाना गदागंज रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




