गैंगस्टर अधिनियम के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-नीरजशर्मा
जनपद रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 2/3 यू०पी० गैंगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरूण कुमार नौहवार के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.06.2026 को मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कैनाल रोड़ के पास से 02 वांछित अभियुक्तगण 1. सिराजुद्दीन उर्फ सिराज पुत्र असलम निवासी ग्राम बाँसुरा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर हाल पता न्यू हैदरगंज नियर सोना भट्ठा थाना ठाकुरगंज लखनऊ 2. मो0 अफजल पुत्र फजल रहमान निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी हालपता मडियागाँव शाहिद मस्जिद पक्की चौक थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1. सिराजुद्दीन उर्फ सिराज पुत्र असलम निवासी ग्राम बाँसुरा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर (हाल पता- न्यू हैदरगंज नियर सोना भट्ठा थाना ठाकुरगंज लखनऊ) 2. मो0 अफजल पुत्र फजलू रहमान निवासी पैगम्बरपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी (हाल पता- मडियागाँव शाहिद मस्जिद पक्की चौक थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ)



