बाराबंकी एसपी रवीना त्यागी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। एसपी रवीना त्यागी ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी रवीना त्यागी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान कराना है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत पहुंचाई जाए।




