उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending
युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। वादी द्वारा थाना लालगंज पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला युवक अंकुश पुत्र बचोले निवासी महेश नगर थाना लालगंज रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिस संबंध में थाना लालगंज पर मुकदमा संख्या -539/25 धारा 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 20.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गंगा एक्सप्रेस वे फ्लाई ओवर के पास से थाना लालगंज पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-539/25 धारा 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा नामजद अभियुक्त अंकुश पुत्र बचोले निवासी महेशनगर थाना लालगंज जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




