अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending
लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा संपादक
लखनऊ। लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने बीकेटी क्षेत्र में नंदना क्रॉसिंग के पास गोवंश आ गया, जिससे ट्रेन की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद रेलवे की टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
घटना के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन




