
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। वादी सूरज साहू द्वारा थाना बछरावां पर उसकी दुकान का शटर काटकर उसमे से इनवर्टर-बैट्रा व आदि सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या-58/2026 धारा-331(4)/305 (A) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वादी अंकित द्वारा उसके ट्रक (ट्रेलर) से 1. राजन पासी 2. सुधीर 3. 03 लोग अज्ञात द्वारा डीजल चोरी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या-115/2026 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 21.03.2026 को संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम रामपाल खेडा पुलिया के पास से थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोगों में वांछित-प्रकाश में आया 01 अभियुक्त राजन पासी पुत्र संतलाल पासी निवासी ग्राम बन्नावां थाना बछरावां जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। माल बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्तों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




