हत्या का वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ, गिरफ़्तार।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
अवगत कराना है कि दिनांक 05.10.2026 को थाना मुस्करा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरवा मोहाल मजरा मुस्करा में राजबहादुर पुत्र बुद्धू, उम्र करीब 60 वर्ष, की उनके पारिवारिक व्यक्तियों द्वारा सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल मुस्करा पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में राजबहादुर मृत अवस्था में मिले, जिनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनके पारिवारिक चचेरे चाचा अर्जुन पुत्र जमुना तथा चचेरे भतीजे जगत पुत्र मुन्ना, निवासीगण ग्राम पुरवा मोहाल, द्वारा लोहे की सब्बल से सिर पर प्रहार कर राजबहादुर की हत्या की गई है। फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। फील्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। थाना मुस्करा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। वादी शैलेन्द्र कुमार पुत्र राजबहादुर, निवासी ग्राम पुरवा मोहाल थाना मुस्करा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुस्करा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-167/2026 धारा- 103 (1) बीएनएस बनाम 1. अर्जुन अहिरवार पुत्र जमुना निवासी चंदौरा डेरा थाना मुस्करा 02. जगत अहिरवार पुत्र मुन्ना निवासी बिजली पावर हाउस कस्बा मुस्करा व थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.10.2026 को थाना मुस्करा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अर्जुन अहिरवार पुत्र जमुना उम्र करीब 60 वर्ष निवासी चंदौरा डेरा थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को चन्दौरा रोड पुलिया के पास थाना मुस्करा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की (सब्बल) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


