अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशहरदोई
Trending
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा
हरदोई। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने दो महिलाओं को 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को की गई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान निर्मला देवी पत्नी शकलदीप मल्लाह, निवासी ग्राम अवाकपुर, थाना महुआ तथा मुसैना मल्लाह पत्नी कुलसैनी, निवासी ग्राम हिमायतपुर, थाना भगवानपुर, जनपद वैशाली, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं के कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में थाना कोतवाली शहर में मुकदमा संख्या 725/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




