रायबरेली
Trending
सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउण्ट बनाने वाले 01 वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला।
रायबरेली। थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या -006/2025 धारा-318(4)/319(2)/336(4)/338/340(2)/356 बी0एन0एस0 व 66 (सी)/66 (डी) आई०टी० एक्ट से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले अभियुक्त लियाकत पुत्र सुब्बू गांव कोटा खुर्द थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान को 01 मोबाइल फोन 03 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




