Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशदेश दुनियादेश विदेशरायबरेली
Trending

कूटरचित तरीके से पैतृक संपत्ति को अपने नाम करा लेने व कब्जा करने वाले 04 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कूटरचित तरीके से पैतृक संपत्ति को अपने नाम करा लेने व कब्जा करने वाले 04 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला 

रायबरेली।थाना गदागंज पर वादी राम भूषण त्रिपाठी निवासी ग्राम देवगनपुर मजरे धूता थाना गदागंज जनपद रायबरेली द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षीयो द्वारा आधार कार्ड में कूटरचना कर पिता का नाम परिवर्तित किया गया तथा जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी की पैतृक संपत्ति अपने नाम कराकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। जिस संबंध में थाना गदागंज पर मुकदमा संख्या- 71/2026 धारा 319(2)/318(4)/ 338/336(3)/340(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।

आज दिनांक 29 जून 2026 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या- 71/2026 धारा 319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के नामजद/प्रकाश में आये अभियुक्तो 1. जान्हवी शंकर पुत्र गंगा प्रसाद निवासी देवगनपुर मजरे धूता थाना गदागंज रायबरेली 2. राकेश कुमार पुत्र चन्द्र मोहन निवासी नया पुरवा मजरे कुरौली बुधकर थाना गदागंज रायबरेली 3. धीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र जान्हवी शंकर निवासी देवगनपुर मजरे धूता थाना गदागंज रायबरेली 4. योगेन्द्र सिंह पुत्र तेजप्रताप सिंह निवासी नया पुरवा मजरे कुरौली बुधकर थाना गदागंज रायबरेली को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button