पूर्व विधायक के साथ धोखाधड़ी का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला।
रायबरेली। थाना सरेनी पर आज दिनांक 25.07.2025 को वादी माननीय पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ 02 अभियुक्तो द्वारा Y-श्रेणी की सुरक्षा आदि दिलवाने के नाम पर करोड़ो रूपयें की मांग करते हुयें धोखाधड़ी का प्रयास किया गया था जिसमें वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरेनी पर – मुकदमा संख्या-217/2025 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें जांच एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-217/2025 धारा-319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के वांछित (प्रकाश में आयें) अभियुक्त लालता प्रसाद यादव पुत्र रामदीन यादव निवासी ग्राम पूरे नैया महिया सैंद्रिया थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र के सोहलेश्वर मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



