
रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली। दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थिनी रेखा पत्नी श्रवण नि० ग्राम मेदनी लाल का पुरवा मजरे कण्डौरा थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली द्वारा थाना मिलएरिया पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी पुत्री अंशिका (उम्र लगभग 16 वर्ष) दिनांक 20.02.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने पर जानकारी हुई कि अजय पुत्र विजय निवासी ग्राम मिरानपुर थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 0041/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी। रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वार जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.03.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से ग्राम पूरे हिडाइन के पास से थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम मीरानपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-65 (1) बीएनएस व धारा-5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




