Advertisement
रायबरेली

चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला

दिनांक 19.12.2025 को थाना ऊंचाहार पर प्रार्थी प्रियांशू सोनी पुत्र रोहित कुमार सोनी निवासी जमुनापुर थाना ऊँचाहार रायबरेली ने लिखित तहरीर देकर बताया कि जमुनापुर चौराहा पर स्वयंवर मार्केट में प्रार्थी की ज्वैलरी की दुकान है। दिनांक-18.12.2025 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा दुकान का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रूपये, 9 ग्राम सोने का रिपेयरिंग करने का सामान तथा 800 ग्राम पुरानी टूटी-फूटी चाँदी चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मु0अ0सं0-481/2025 धारा-305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अग्रिम जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-481/2025 धारा-305/331(4) बीएनएस व बढोत्तरी धारा-317(2) बीएनएस के 02 वांछित/प्रकाश में आयें अभियुक्तगण 1. शिवकुमार चौहान पुत्र रामधनी निवासी काटिहार मजरे भांव थाना भदोखर जनपद रायबरेली 2. रमेश चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी रम्भा का पुरवा मजरे गंगौली थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ थाना क्षेत्र के रामसाण्डा माइनर नहर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button